हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। जहां हरियाणा में बीजेपी ने रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। भाजपा के खिलाफ माहौल बनने के बाद भी राहुल गांधी उसे जीत में नहीं भूना सके। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर करारा निशाना साधा है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, राम मंदिर के उद्घाटन के समय नाच गाना हो रहा था। वहीं राहुल गांधी के इस बयान साधु-संतों ने भी आपत्ति जताई थी।