बिहार के सीएम नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार की यात्रा का नाम 'महिला संवाद यात्रा' रखा गया है। इस बार नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करेंगे। उनके विकास के लिए रोड मैप बनाएंगे। वहीं सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला है।
लालू प्रसाद यादव का विवादित बयान
महिलाओं को लेकर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वह 'किसी और प्रयोजन से यात्रा करने जा रहे हैं। अच्छा है महिला संवाद यात्रा पर जा रहे हैं, वो नैन सेंकने जा रहे हैं।
नीतीश कुमार देश के सम्मानित नेता
लालू प्रसाद यादव की विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि, नीतीश कुमार जी देश के सम्मानित नेता हैं। नीतीश कुमार जी को अपना भाई, साथी, दोस्त कहते है, क्या ऐसी सोच रखते हैं ? माननीय मुख्यमंत्री जो इतने वरिष्ठ हैं, जो बिहार के रत्न हैं, जिस पर देश को गर्व है। इतने लंबे काल तक मुख्यमंत्री रहे हैं।
लोग राजद के नेताओं से मिलने से भी डरेंगे
शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि, जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी सोच रखते हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि, इतनी घटिया सोच एक मुख्यमंत्री के लिए वह रखेंगे। यह कहना की यात्रा में जा रहे हैं तो आंख फेंकने जा रहे हैं। क्या राजद के लोग आंख से सेकने जाते हैं। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, अब लोग राजद के नेताओं से मिलने से भी डरेंगे।
Comments (0)