लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। इस चरण में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। आज सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अपने पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, पीएम मोदी और भाजपा के नेताओं ने धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने के अनगिनत प्रयास किए।