भारत वैश्विक अनुसंधान में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। पिछले वर्ष 45 महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकी में ऊंची छलांग लगाते हुए भारत समग्र रूप से टॉप-5 देशों में शामिल हो गया है जबकि, एक साल पहले इसका 37वां स्थान था। ऑस्ट्रेलियाई सामरिक नीति संस्थान की क्रिटिकल टेक्नोलॉजी ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने सात टेक्नोलॉजी में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारत 2003-2007 तक केवल चार टेक्नोलॉजी में शीर्ष पांच में था। यह संस्था 64 क्रिटिकल टेक्नोलॉजी में दुनिया की स्थिति का बारीकी से अध्ययन करती है।
क्रिटिकल टेक्नोलॉजी ट्रैकर रिपोर्ट-2023 के अनुसार, भारत ने तकनीकी अनुसंधान के दो उभरते क्षेत्रों बायोलॉजिकल मैन्यूफैक्टरिंग और डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी में अमरीका को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र AI में भारत तीसरे स्थान पर है। सिर्फ दो देश अमरीका और चीन इससे आगे हैं।
बायोलॉजिकल मैन्यूफैक्टरिंग और डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी में अमरीका को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) में भारत तीसरे स्थान पर है।
Comments (0)