भारत आज 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। आज ही के दिन हमारे भारतीय रणबांकुरों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सेना को धूल चटाई थी। यूपी के सीएम योगी ने करिगल दिवस के शूरवीरों को नमन किया है। सीएम ने 1999 में भारत-पाकिस्तान की जंग के समय अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कारिगल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर सीएम योगी का बयान
कारिगल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर यूपी के सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक जनसभा को संबोधन करते हुए कहा कि, जंग चाहे कोई भी थोपे, परिणाम हमारे सैनिक तय करेंगे। जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने इस संबोधन यूपी के मुखिया ने आगे कहा कि, आज हम इसलिए अपनी प्रगति के मार्ग को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है क्योंकि दिन-रात, सुबह-शाम, अपने घर से दूर, सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे नौजवान भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं।
बाजपेयी ने इस युद्ध को विजय दिवस के रूप में घोषित किया था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, करिगल युद्ध मई 1999 से शुरू हो कर 26 जुलाई 1999 तक चला। 26 जुलाई 1999 को भारत के रणबांकुरों ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर करिगल की बर्फीली चोटियों पर विजय पताका फहराया। उन्होंने कहा कि, तत्काल पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने इस युद्ध को विजय दिवस के रूप में घोषित करते हुए भारत के बहादुर जवानों को नमन किया था।
भारत पर थोपा गया था करगिल युद्ध - सीएम योगी
कारिगल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने जवानों के शौर्य को याद करते हुए कहा कि, युद्ध चाहे कोई भी थोपे, परिणाम हमारे सैनिक तय करेंगे। भारत पर यह युद्ध थोपा गया था। उस समय जो परिस्थितियां थी, वैसे में पाकिस्तान ने घुसपैठ करके इस युद्ध को भारत पर थोपा था। लेकिन अंत में भारत के जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। विकट स्थिति के बावजूद परिणाम ने हमारे बहादुर जवानों ने तय किया। सीएम योगी ने कहा कि, करिगल विजय दिवस पर एक बार फिर उन वीरों की अमर कहानी देश भर में गूंज रही है।
Comments (0)