रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने की घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।
हादसे में 2 भारतीय लापता
बोट पर उनके साथ भारत के जाने-माने रैली ड्राइवर हरि सिंह और एक अन्य दोस्त भी सवार थे, जो अब भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन का अंदेशा है कि लंबे समय तक लापता रहने के कारण उनकी जान खतरे में हो सकती है। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुआ।
दुर्घटना तट से लगभग 2 नॉटिकल मील दूर हुई। स्पीडबोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। रेस्क्यू टीम अभी भी लापता भारतीयों की खोज में लगी हुई है।
Comments (0)