अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भी कोई बड़ी हलचल होती है, तो उसका सीधा असर दुनिया के हर कोने पर महसूस किया जाता है. फिलहाल, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच गहराते युद्ध के संकट ने पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
भारत एक बेहद लचीला और सशक्त देश है
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देश की मजबूत आर्थिक नींव पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट किया है कि, भारत एक बेहद लचीला और सशक्त देश है। जब दुनिया भर में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, तब भी भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी मजबूती बनाए हुए है। इसके साथ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, देश की जनता मौजूदा वैश्विक चुनौतियों की गंभीरता को समझती है और सरकार के साथ मिलकर काम करने को पूरी तरह तैयार है।
हम इस नुकसान की तेजी से भरपाई कर लेंगे
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता के मुताबिक, यह सच है कि युद्ध के चलते शुरुआती दौर में हमारी आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी सुस्ती आ सकती है, हालांकि, यह प्रभाव केवल कुछ समय के लिए ही रहेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले महीनों में हम इस नुकसान की तेजी से भरपाई कर लेंगे।
Comments (0)