बैंक खाताधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने सभी बचत खातों में न्यूनतम औसत शेष राशि न रखने पर लगने वाली पेनाल्टी को पूरी तरह से माफ कर दिया है। बैंक ने बुधवार को प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी। यह फैसला विशेष रूप से छोटे खाताधारकों, पेंशनभोगियों और उन लोगों को बड़ी राहत देगा जो छोटी-छोटी बचत करते हैं।
कब से लागू होगा यह नया नियम?
बैंक ने बताया कि यह नई राहत 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। 30 सितंबर 2025 तक बैंक पहले की तरह ही न्यूनतम शेष राशि न रखने पर जुर्माना लेना जारी रखेगा। बैंकने कहा कि पहले यह राहत केवल कुछ खास स्कीम्स पर लागू थी जिसे अब बाकी सभी बचत खाता स्कीम्स पर लागू कर दिया गया है। इसका सीधा मकसद बैंक खाताधारकोंको बड़ी राहत देना है।
बैंक का उद्देश्य: वित्तीय समावेशन को बढ़ावा
बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बैंक अपने खाताधारकों को राहत देना चाहता है। उनका मानना है कि यह फैसला 'ग्राहक को ध्यान में रखने वाली सोच' और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा।
Comments (0)