प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी के बुधवार को राज्यसभा में विदा हो रहे सांसदों को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और शरद पवार का जिक्र किया।
राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ये सभी वरिष्ठ नेता अपने आधे से अधिक जीवन संसदीय कार्यप्रणाली में समर्पित कर चुके हैं और नए सदस्यों के लिए ये उदाहरण हैं कि कैसे पूरी निष्ठा के साथ सदन में उपस्थित होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता, और विदा हो रहे सदस्य समाज और सार्वजनिक जीवन में अपने योगदान को जारी रखेंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, जो लोग राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहते हैं, वे देश की सेवा के जुनून के चलते न कभी थकते हैं और न ही कभी रिटायर होते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ अपने लंबे समय के अनुभवों को साझा किया और वरिष्ठ नेताओं के योगदान की सराहना की।
Comments (0)