प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विदाई ले रहे सांसदों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता। उन्होंने कहा कि जो सांसद आज विदाई ले रहे हैं, उनका अनुभव और योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।
राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है
पीएम मोदी ने सदन में कहा - यहां से कुछ साथी विदाई ले रहे हैं, कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर जीवन में विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में पूर्णविराम नहीं होता है। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है, आपका अनुभव और आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।
पीएम ने देवगौड़ा, खड़गे और पवार के अनुभव की सराहना की
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से देवगौड़ा, खरगे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के लंबे संसदीय अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने लंबे अनुभव के बाद भी नए सांसदों को उनकी समर्पित भावनाओं और पेशेवर अनुशासन से सीखने की जरूरत है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सदन में आने और योगदान देने का समर्पण, समाज से मिली जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रहना सभी नए सांसदों के लिए प्रेरणा का स्रोत होना चाहिए।
पीएम ने संवेदनशील और प्रेरक संदेश दिया
पीएम मोदी के इस संबोधन ने राज्यसभा में विदाई ले रहे सांसदों के योगदान को सम्मानित करते हुए एक संवेदनशील और प्रेरक संदेश दिया। उनके शब्दों ने राजनीति में अनुभव और जिम्मेदारी की अहमियत को स्पष्ट रूप से उजागर किया।
Comments (0)