संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर 2 बजे राज्यसभा में मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के हालातों पर बयान देंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में करीब 25 मिनट तक ईरान से जुड़े युद्ध हालातों पर अपनी बात रखी थी।
लंबे समय तक असर की आशंका
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर बने हालात लंबे समय तक प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में देश को सतर्क और तैयार रहने की जरूरत है।
एकजुटता पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना काल में भी एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया है, और इस बार भी देश को मिलकर इन परिस्थितियों से निपटना होगा।
तेल-गैस संकट से निपटने की तैयारी
सरकार देश में तेल और गैस की कमी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब भारत 27 की जगह 41 देशों से ऊर्जा संसाधनों का आयात कर रहा है।
विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।