सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। भोपाल में इसकी कीमत अब करीब 117 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अपने प्रीमियम पेट्रोल को ‘स्पीड’ नाम से बेचती है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) इसे ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ‘XP95’ नाम से बाजार में उपलब्ध कराती है। इनकी कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में लगभग ₹10-12 प्रति लीटर ज्यादा होती है।
इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल के दाम में भी करीब 25% की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹109.59 प्रति लीटर हो गई है।
Comments (0)