आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से नदारद हैं। शराब घोटाले में जब दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किया गया, तब भी आप नेता राघव चड्ढा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में अटकलें हैं कि, राघव आम आदमी पार्टी का साथ छोड़, बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. आप सांसद संजय सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है।
राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का कहना है कि, राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि, अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे। इस सवाल पर कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं? आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, नहीं! गलत बात है। क्यों अलग हो गए हैं?
इस सवाल का जवाब आप राघव से पूछें
शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज मिलने पर आप सांसद राघव चड्ढा की चुप्पी के सवाल पर भी आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, इस सवाल का जवाब आप उनसे पूछें तो बेहतर रहेगा।संजय सिंह ने आगे कहा, ऐसा है कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार, तो आप इसका जवाब उन्हीं से पूछिए। वो ज्यादा अच्छे से जवाब दे पाएंगे।