नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों तक शासन प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान उन्होंने पवन कुमार चामलिंगका 8,930 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दीर्घकालीन नेतृत्व और निरंतर जनसेवा का प्रतीक मानी जा रही है। पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर बीजेपी नेताओं की तरफ से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी को इस महान उपलब्धि पर उन्होंने बधाई दी है।
पीएम मोदी का जीवन सेवा का एक लगातार सफर रहा है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक लेख में लिखा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया हैं। देश और उसके लोगों के प्रति सच्ची लगन पीएम मोदी को दिखाती है। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पक्के कमिटमेंट से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन सेवा का एक लगातार सफर रहा है।
शानदार कामयाबी के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई
बीजेपी नेता सिंह ने आगे अपने इस लेख में लिखा है कि, आज, उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। सरकार के मुखिया के तौर पर 8,931 दिनों तक सार्वजनिक कार्यालय में रहने के साथ, यह पल देश को सबसे पहले रखने वाले शासन, काम में ईमानदारी और हर नागरिक की बिना थके सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस शानदार कामयाबी के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई।
Comments (0)