पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय ओबीसी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अहम जिम्मेदारी के लिए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
पदभार ग्रहण कर शुरू किया काम
बुधवार को उन्होंने राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और ग्रुप फोटो भी ली।
सोशल मीडिया पर जताया आभार
नवनियुक्त अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए एक श्लोक के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी।
पिछड़े वर्ग के उत्थान पर जोर
उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य पिछड़े वर्ग को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाना है। इसी दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
केंद्र सरकार में निभा चुकी हैं अहम भूमिकाएं
- साध्वी निरंजन ज्योति नरेंद्र मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं।
- 2014 में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनीं
- 2019 में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली
- 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं
राजनीतिक सफर और पृष्ठभूमि
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जन्मीं साध्वी निरंजन ज्योति निषाद मल्लाह समाज से आती हैं। वे फतेहपुर से सांसद रह चुकी हैं और 2012 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
Comments (0)