लोकसभा में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला किया। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदायों के अधिकारों के खिलाफ रही है।
पीएम पद केवल आपके परिवार के लिए रिज़र्व है
उन्होंने कहा - कांग्रेस की सोच यही है कि पीएम पद केवल आपके परिवार के लिए रिज़र्व है। क्या कांशीराम जी पीएम नहीं बन सकते थे? नेहरू और राहुल गांधी के परिवार के लिए ही क्या यह पद सुरक्षित है? कांग्रेस ने कांशीराम जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान नेताओं का अपमान किया है।
वाल्मीकि समाज को आरक्षण अलग किया
बीजेपी नेता पूनावाला ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने का हवाला देते हुए कहा कि इसने वाल्मीकि समाज को आरक्षण और उनके अधिकारों से अलग किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मुस्लिम आरक्षण की बात करते हुए एसटी/एससी/ओबीसी आरक्षण को कम करने की सोच अपनाई जा रही है, जो डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है।
कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और जनजाति का विरोधी किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों की सबसे बड़ी विरोधी रही है और उनके अधिकारों के खिलाफ कदम उठाती रही है। शहजाद पूनावाला ने यह भी कहा कि नेहरू जी ने आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहा था, जबकि कांग्रेस की नीति हमेशा ही इन समुदायों के हितों के विरोध में रही है।
Comments (0)