यूपी के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता वरुण गांधी ने परिवार सहित आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं। आपको बता दें कि, वरुण गांधी की पीएम मोदी से यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब देश में पांच राज्यों में चुनावी माहौल गर्म है और राजनीतिक हलकों में इसके व्यापक संकेत तलाशे जा रहे हैं।
आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य - गांधी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, उन्हें परिवार सहित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे पीएम मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा है कि, प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व में 'पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव' महसूस होता है और यह मुलाकात इस विश्वास को मजबूत करती है कि 'वे देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।
कभी खुलकर की बीजेपी की आलोचना
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी नेता वरुण गांधी कई मौकों पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की कठोर आलोचना कर चुके हैं। किसान आंदोलन से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दों पर वरुण खुले रूप से अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते रहे। 2024 में पार्टी ने उन्हें पीलीभीत से टिकट नहीं दिया, जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट मिला था।
Comments (0)