MP और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर BJP की तैयारियां तेज, चल रही है केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक
देश में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है जहां इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं।
Img Banner
profile
TISHA GUPTA
Created AT: 16 अगस्त 2023
6134
0
...
देश में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है जहां इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है।

बैठक में ये बड़े नेता रहे मौजूद

इस बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा, भूपेंद्र यादव, अजय जमवाल, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, बीएल संतोष, शिवप्रकाश और अन्य नेता मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का इतनी जल्दी बैठक आयोजित करने का निर्णय इन राज्यों के चुनावों के महत्व को दर्शाता है। सीईसी की बैठक आमतौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होती है।

राज्य चुनाव अभियान में केंद्र नेतृत्व एक्टिव

सूत्रों ने बताया कि राज्य चुनाव अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की ज्यादा भागीदारी के संकेत मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ को लेकर भी बैठक होगी। छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में सीईसी सदस्यों की ओर से चुनाव तैयारियों का जायजा, फीडबैक लेने और उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी की रणनीति को आकार देने की उम्मीद है। बता दें कि, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। बीजेपी केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है।

Read More: BJP के प्रेस कांफ्रेंस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा - भाजपा के समय में बिजली के मामले में लूट थी

ये भी पढ़ें
अस्पताल में भर्ती हुई Zareen Khan, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट
...

Politics

See all →
Sanjay Purohit
कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि, किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान- NDA का संकल्प पत्र जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पटना के होटल मौर्या में सुबह साढ़े 9 बजे इस 'संकल्प पत्र' को जारी किया गया। घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ गठबंधन के सहयोगी नेता चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।
143 views • 2025-10-31
Sanjay Purohit
बिहार में चुनावी बहार
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दो दशक में पहली बार इतनी कम अवधि तथा दो चरणों में मतदान छह व ग्यारह नवंबर को होगा और मतगणना चौदह नवंबर को होगी। विवादों के केंद्र में रही चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर विपक्ष की राजनीति राजग गठबंधन को चुनौती देगी।
219 views • 2025-10-13
Sanjay Purohit
अमित शाह से बार-बार क्यों मिल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव?
पिछले दो माह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अमित शाह से पांच मुलाकातों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। जानकारों के अनुसार शाह प्रदेश सरकार के कामकाज पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मुलाकातों को राजनीतिक मार्गदर्शन और सत्ता में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।
266 views • 2025-10-10
Sanjay Purohit
मायावती की शक्ति प्रदर्शन रैली, BSP को कम बैक कराने की रणनीति
BSP सुप्रीमो मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। बहुजन आंदोलन के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि का, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे मायावती की राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन रैली के तौर पर देखा जा रहा है।
301 views • 2025-10-07
Sanjay Purohit
भाजपा में पहली बार महिला अध्यक्ष की ताजपोशी जल्द
भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही इतिहास रचने की तैयारी है, क्योंकि पार्टी पहली बार किसी महिला नेता को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिठाने जा रही है। 2020 से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जेपी नड्डा की मौजूदगी रही है, जिनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 तक बढ़ा दिया गया था।
219 views • 2025-10-04
Sanjay Purohit
कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक
भाजपा संगठन ने मध्य प्रदेश में परिवारवाद पर नकेल कसते हुए साफ संकेत दिया कि पार्टी में 'एक परिवार, एक पद' का नियम सख्ती से लागू होगा। इसके तहत नेता पुत्रों से इस्तीफे भी ले लिए गए हैं।
396 views • 2025-09-13
Sanjay Purohit
क्या ट्रैक बदल रही बीजेपी की सियासत
मोदी सरकार ने जीएसटी में सुधार का ऐलान किया है, जिससे कई चीजें सस्ती होंगी। सरकार का यह फैसला आर्थिक सुधार की दिशा में है। माना जा रहा है कि सरकार अब असल मुद्दों पर ध्यान दे रही है। 2024 के चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद यह बदलाव आया है।
383 views • 2025-09-09
Sanjay Purohit
क्या मोहन भागवत खत्म करवाएगे वसुंधरा का सियासी वनवास?
RSS प्रमुख मोहन भागवत से वसुंधरा राजे की हालिया मुलाकात को उनके 'वनवास' से वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मजबूत जनाधार, संघ से सुधरे रिश्ते और महिला नेतृत्व की जरूरत के चलते भाजपा में उनकी भूमिका फिर निर्णायक हो सकती है।
426 views • 2025-09-06
Sanjay Purohit
NDA ने आज बिहार बंद बुलाया, PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ होगा प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है और भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा और भावनात्मक मुद्दा मिल गया है, जिससे विपक्ष, खासकर कांग्रेस और RJD, मुश्किल में आ गए हैं।
436 views • 2025-09-04
Sanjay Purohit
मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक चली बातचीत
जोधपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात की। राजे की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।
499 views • 2025-09-03
...