भस्म आरती में आज मुंड माला धारण कर सजे बाबा महाकाल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 12 जून 2025
47
0
...

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

कालो के काल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का मुंडमाला से विशेष शृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को फूलों की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को मुंडमाला से शृंगारित किया गया था। इस दौरान भगवान का शृंगार कर फूलों की माला भी अर्पित की गई। साथ ही मस्तक पर नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
16 जून से खुलेंगे स्कूल, अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में 15 जून से सभी स्कूली बच्चों की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। 16 जून 2025 से प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल दोबारा खुलेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए कई शिक्षक संगठनों ने सुबह की एकल पाली में स्कूल चलाने की मांग की है, जिस पर विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है।
54 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने महाकाल के किए दर्शन
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और नंदी हॉल मे ध्यान भी लगाया।
50 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
डिजिटल इंडिया अभियान आधुनिक भारत की जीवन रेखा बन चुका है: मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत को प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी और नवाचार की क्रांति का वैश्विक केंद्र-बिंदु बनाने के लिए संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार माना है।
36 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड धारण कर सजे बाबा महाकाल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शुक्रवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
43 views • 2 hours ago
Durgesh Vishwakarma
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे मित्र विजय रुपाणी जी चले गए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, बहुत ही दुखद हादसा है जो हमारे मित्रों ने आपको देखा हाल बताया है वह बता रहे थे कि शव पहचान में भी नहीं आ रहे हैं।
12 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भीषण गर्मी में राहत भरी खबर, 48 घंटे में मानसून की तूफानी एंट्री
राजधानी में पिछले तकरीबन एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। सूरज की तीखी गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। इस बार अप्रेल और मई से ज्यादा गर्मी जून में पड़ रही है। पांच दिन से शहर में तेज गर्मी का दौर चल रहा है।
61 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
निष्कासन से पहले कांग्रेस नेता का आया था फोन, राहुल गांधी को पीएम मानने की रखी गई थी शर्त - लक्ष्मण सिंह
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, मैंने किसी पार्टी का नहीं, बल्कि आतंकवाद का विरोध किया था। उनके इस रुख को राघौगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया था।
14 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
मैं न तो भाजपा में जाऊंगा, न बीजेपी मुझे लेगी - लक्ष्मण सिंह
लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आतंकवाद के लिए कश्मीर में अब्दुल्ला परिवार जिम्मेदार है। जब आतंकी घटनाएं होती हैं, तो कांग्रेस के बयान राष्ट्रविरोधी प्रतीत होते हैं।
14 views • 3 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है, मूंग खरीदी का विषय संवाद के जरिए हल करेंगे - सीएम डॉ. मोहन यादव
ग्रीष्मकालीन मूंग की बिक्री को लेकर इस समय प्रदेश के किसानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। कई जगह किसान प्रदर्शन, नारेबाजी और जल सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं।
15 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर किया दु:ख व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
41 views • 7 hours ago
...