सरकारी स्कूलों में सीसीएलई गतिविधियों को दिया जायेगा बढ़ावा
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कन्टीन्यूअस एण्ड कॉम्प्रेंसिव ईवेल्युएशन (सीसीएलई) गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के लिये 21वीं शताब्दी के कौशल अर्जित करने पर जोर दिया गया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 02 जून 2025
118
0
...

प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कन्टीन्यूअस एण्ड कॉम्प्रेंसिव ईवेल्युएशन (सीसीएलई) गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के लिये 21वीं शताब्दी के कौशल अर्जित करने पर जोर दिया गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी हाई और हायर सेकण्डरी स्कूलों में सीसीएलई कार्यक्रम अर्थात सतत् एवं व्यापक अधिगम एवं मूल्यांकन कार्यक्रम के रूप में संचालित कर रहा है।


सीसीएलई गतिविधियों के अंतर्गत प्रति सप्ताह होने वाले लेखन कौशल, वक्तव्य कौशल, प्रश्नोत्तरी कौशल, दृश्य और प्रदर्शन कला पर केन्द्रित गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मदद करती हैं। नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ग्रीष्म अवकाश के बाद बाल सभा प्रत्येक शनिवार को पूर्वानुसार प्रथम 3 कालखण्ड में संचालित होगी। वर्ष 2024-25 में सीसीएलई गतिविधियों की राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग के लिये विमर्श पोर्टल पर मॉड्यूल निर्माण किया गया था।


369 सांदीपनि विद्यालयों का संचालन


प्रदेश में वर्तमान में 369 सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में यह विद्यालय सीएम राइज स्कूल के नाम से जाने जाते थे। वर्ष 2025 में 150 नये सांदीपनि विद्यालय संचालित होंगे। प्रदेश में सरकारी स्कूलों को सर्वसुविधा सम्पन्न कर विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंद दायक शिक्षा प्रदान करने और उनके सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से पहले चरण में 276 सांदीपनि विद्यालय शुरू किये गये थे।सांदीपनि विद्यालयों में उत्कृष्ट भवन एवं अधोसंरचना विकसित किये जाने का कार्य निरंतर प्रगतिशील है। इन विद्यालयों में निकटस्त 10 से 15 किलोमीटर की दूरी के विद्यार्थियों को स्कूल में लाने के लिये परिवहन व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
दिव्यांगजनों को 2% अतिरिक्त आरक्षण, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- परेशानी दूर करने सदैव तत्पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं।
19 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
राहुल गांधी माफी मांगें…कांग्रेस नेता के बयान पर सीएम डॉ.मोहन यादव का पलटवार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार किया है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य पर माफी मांगनी चाहिए.
35 views • 3 hours ago
Richa Gupta
MP के रजत पाटीदार ने RCB का सूखा किया खत्म, IPL के फाइनल में श्रेयस की सेना को दी मात
मध्य प्रदेश के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सूखा खत्म कर दिया है। IPL 2025 के फाइनल मैच में RCB ने श्रेयस की सेना को 6 रनों से पटखनी दी है।
57 views • 8 hours ago
Richa Gupta
प्राकृति का अद्भुत वरदान एवं अद्वितीय नैसर्गिक देन है पचमढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह के शौर्य, बलिदान एवं साहस को स्मरण कर उनकी स्मृति में आयोजित केबिनेट बैठक के उपरांत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
57 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
भीषण सड़क हादसा, ट्राले और कार की टक्कर,9 लोगों की मौत
झाबुआ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और ट्राले के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास हुआ।
62 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने RCB को दी बधाई, कहा- क्रिकेट की नव प्रतिभाओं ने अति उत्तम प्रदर्शन किया...
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हैं। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने RCB को जीत की बधाई दी हैं।
85 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
MP के इन जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कब हो रही मानसून की एंट्री?
दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। वहीं मध्यप्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
41 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में पांच जून गंगा दशहरा को मुख्यमंत्री मां क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। यह आयोजन गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर होगा।
19 views • 10 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे हितलाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 4 जून को पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रजत जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को हितलाभ वितरित करेंगे।
101 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
पचमढ़ी अभ्यारण्य अब राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा- CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पचमढ़ी अभ्यारण्य को राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभ्यारण्य के नाम से जाना जाएगा। यह राजा भभूत सिंह के पर्यावरण प्रेम और पचमढ़ी को विदेशी ताकतों से संरक्षित रखने के आजीवन अथक प्रयासों को समर्पित है। अभ्यारण्य में राजा भभूत सिंह के जीवन, संघर्ष, वीरता और योगदान से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कदम न केवल स्थानीय गौरव को बढ़ावा देगा बल्कि अभ्यारण्य की पहचान को भी मजबूत करेगा।
42 views • 2025-06-03
...