छग के सीएम विष्णुदेव साय ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
राज्यपाल डेका ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि दी
सीएम साय के अलावा राज्यपाल डेका भी आज सुबह मिरानिया के घर पहंचें और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही राज्यपाल डेका ने उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया।
कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है
आपको बता दें कि, कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए हैं, आतंकियों की तस्वीरें लगा दी हैं, उसके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं, गाली दे रहे हैं।
सीएम साय का मुंबई दौरा रद्द
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि, सीएम साय ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। प्रदेश के मुखिया आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने मारवाड़ी श्मशान घाट पहुचें।