Chhattisgarh Assembly Monsoon Session: सदन में बोले भाजपा विधायक- चारा घोटाले से भी बड़ा है गोबर घोटाला
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 21 जुलाई 2023
7481
0
...
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को सदन में गोठान और गोबर का मुद्दा गुंजा। भाजपा विधायकों ने गोठान के नाम पर पूरे प्रदेश में घोटाला होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, चारा घोटाले से भी बड़ा गोबर घोटाला है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान गोठान और गोबर का मुद्दा उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, गोठान से संबंधित जानकारी गलत दी गई है। ऐसा तो नहीं अपूर्ण गोठानों की वस्तु स्थिति को छुपाने की कोशिश की जा रही है। कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जानकारी बिल्कुल सही दी गई है। कोई गड़बड़ी नहीं है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि, प्रदेश में 10,336 गोठान स्वीकृत हैं। इसमें 10,240 गोठान बन गए हैं। 84 गोठान नहीं बने हैं। 2 जनवरी 2019 से 30 जून 2023 तक कुल 1,23,19,845.64 क्विंटल गोबर सरकार ने खरीदा है, जिसकी राशि 24,639.69 लाख भुगतान किया गया। 2 सौ 91 करोड़ से ज्यादा का गोबर बेचा गया है। इसमें नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है। वहीं, भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि करीब 246 करोड़ का गोबर खरीदा गया है और सरकार ने 17 करोड़ का गोबर बेचा है, फिर 229 करोड़ का गोबर कहां गया? मंत्री ये बताएं कि ये 229 करोड़ रुपए कहां गए? ये चारा घोटाला से बड़ा भी गोबर घोटाला है।

किस कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है गोबर?

कृषि मंत्री साहू ने कहा कि, हमने सभी जानकारी दे दी है। इस पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि गोठान के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में घोटाला हो रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कृषि मंत्री बदल गए, लेकिन गोठान दिखाने हमको नहीं ले गए। ये बड़ा घोटाला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किस कोल्ड स्टोरेज में गोबर रखा गया है ये बता दीजिए।

Read More: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले – जब युवा निःवस्त्र होकर दौड़ते हैं तो यह सरकार नंगी होती है, सदन में हुआ जमकर हंगामा

ये भी पढ़ें
डिंपल यादव ने मणिपुर कांड पर केंद्र सरकार से पूछे कई सवाल !
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बढ़ेगा पारा, ठंड से मिलेगी हल्की राहत
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है। हालांकि रविवार से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे रात की ठंड में हल्की राहत मिल सकेगी।
91 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
अब ऑनलाइन होंगे सरकारी काम, छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों, कलेक्टरों को ई-ऑफिस से सभी काम करने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयीन कामकाज केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।
44 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
मीडियम भामा समेत 33 लाख के इनामी 10 माओवादियों का सरेंडर
दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल है।
106 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।
115 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,कई जगह तापमान 5 डिग्री तक गिरा
छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और अब मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज ठंड का असर महसूस होगा।
118 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
सरेंडर नक्सलियों का केस वापस लेगी छत्तीसगढ़ सरकार,जिला स्तर पर बनेगी समिति
आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता की। आज हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
115 views • 2025-12-10
Richa Gupta
11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक 2025: अमित शाह मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
198 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
साय-कैबिनेट की बैठक आज,कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
126 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
89 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
131 views • 2025-12-08
...