केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले - श्रीराम और हिंदुओं को लेकर नाराजगी कांग्रेस की पुरानी एलर्जी है
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कांग्रेस में नुकसान, निराशा और भय की भावना पैदा कर रही है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 28 दिसंबर 2023
7824
0
...
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि, राम मंदिर और हिंदुओं के प्रति नाराजगी कांग्रेस की पुरानी एलर्जी को दर्शाती है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, यह समझ से परे है कि, कांग्रेस भारत की आत्मा, मानस और मनोदशा से पूरी तरह से अलग क्यों है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रधान ने आगे कहा कि, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कांग्रेस में नुकसान, निराशा और भय की भावना पैदा कर रही है।

कांग्रेस में निराशा और भय है - धर्मेंद्र प्रधान

आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री प्रधान का यह बयान कांग्रेस के दिग्गज नेता सैम पित्रोदा के राम मंदिर पर उठाए गए सवाल के बाद आया है। कांग्रेस के सीनियर नेता पित्रोदा ने हाल ही में कहा था कि, क्या राम मंदिर असली मुद्दा है या बेरोजगारी और महंगाई? वहीं बीजेपी नेता प्रधान ने सोशल साइट X पर लिखा है कि, प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने से जहां पूरे देश में खुशी है, वहीं कांग्रेस में निराशा और भय है।

कांग्रेस बहाने ढूंढ रही - अनुराग ठाकुर

वहीं सैम पित्रोदा के EVM को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पराजय का कारण ढूंढने के बजाय बहाने तलाश रही है। जब वे ( कांग्रेस) एक प्रदेश में जीत गए तो क्या वहां अलग EVM है। अब तो जनता भी उन पर हंसती है। बीजेपी नेता ठाकुर ने आगे कहा कि, ये वही लोग हैं जो दावा करते थे कि, उन्होंने कंप्यूटर खरीदा है और आज वे तकनीक का विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
इस राज्य में रात को हिल गई धरती, भूकंप से डरकर घरों से बाहर भागे लोग
गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई. रात नौ बजकर 15 मिनट पर भूकंप आया. इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई. इस भूकंप का एपिक सेंटर तालाला से 19 किलोमीटर दूर रहा.
1 views • 2 minutes ago
Sanjay Purohit
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों इंटरनेट पर पाबंदी के साथ लगा कर्फ्यू
हिंसा और तनाव से झुलस रहे पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर से इंटरनेट पर पाबंदी लगाने के साथ कर्फ्यू लगाना पड़ा है। इंफाल वैली के पांच जिलों में तनाव की स्थिति बनने के बाद यह कदम उठाया है।
76 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
IRCTC बंद कर रहा अकाउंट, अभी कर ले ये काम वरना न टिकट बुक होगी ना ही अकाउंट रहेगा
IRCTC ने AI का उपयोग करके 2 करोड़ अकाउंट बंद कर दिए हैं। यदि आप अपना अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तुरंत अपने आधार कार्ड को IRCTC अकाउंट से लिंक करें। आधार वेरिफाइड अकाउंट्स को तत्काल टिकट बुकिंग में 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे रेगुलर यात्रियों को सुविधा होगी।
82 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
राफेल लड़ाकू विमान पर भारत और फ्रांस के बीच तकरार? जयशंकर जाएंगे पेरिस
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले हफ्ते पेरिस जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान वो राफेल लड़ाकू विमान पर चीन और पाकिस्तान की तरफ से फैलाए गये प्रोपेगेंडा को लेकर फ्रांस से बात करेंगे।
76 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
क्या एनडीए का 'बिहार प्लान' लीक हो गया?
बिहार की राजनीति में एक चर्चा जोरों पर है। क्या NDA का 'बिहार प्लान' लीक हो गया है? या इसे जानबूझकर लीक किया गया है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का एक चार्ट सियासी गलियारों में घूम रहा है।
79 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
फोनपे से बिना इंटरनेट कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट, इन लोगों को मिलेगी सुविधा
फोनपे ने कहा है कि वह बहुत जल्द ऐसा ऐप लेकर आएगी, जिसकी मदद से फीचर फोन चलाने वाले भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इस मकसद को पूरा करने के लिए कंपनी ने जीएसपे तकनीक खरीदी है।
162 views • 2025-06-07
Sanjay Purohit
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 2025- समय पर पहचान और आधुनिक तकनीक से संभव है जीवन रक्षा
हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों में ब्रेन ट्यूमर को लेकर जागरूकता फैलाना, क्योंकि समय पर लक्षण पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती है।
171 views • 2025-06-07
Sanjay Purohit
भारत के सपोर्ट में आया बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया, OIC में अब पाकिस्तान को लगेगा तगड़ा झटका
जेडीयू नेता संजय झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया से ओआईसी बैठकों में भारत का पक्ष रखने का आग्रह किया। इंडोनेशिया सहमत हो गया है। मलेशिया ने तटस्थ रुख बनाए रखा।
169 views • 2025-06-07
Sanjay Purohit
भारत को इग्नोर नहीं किया जा सकता- G7 के लिए पीएम मोदी को कनाडा के न्यौते के पीछे का मतलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के कनानास्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत G7 का सदस्य नहीं है, फिर भी पीएम मोदी को न्यौता मिलना भारत के बढ़ते वैश्विक महत्व को दर्शाता है।
163 views • 2025-06-07
Ramakant Shukla
फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना वायरस, देशभर में कोरोना के 5755 एक्टिव केस
भारत के कई राज्यों में कोरोना की एंट्री हो गई है अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 755 हो गई है। मालूम हो कि, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है।दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 30 नए केस मिले हैं। वहीं, केरल में 192, गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 नए केस मिले हैं।
144 views • 2025-06-07
...