एमपी में हेलमेट नियम सख्त: बाइक चालक व पीछे सवार दोनों पर चालान आज से
मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर आज से बड़ी सख्ती। दोपहिया वाहन चालक हो या पीछे बैठने वाला पिलियन राइडर, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 19 hours ago
77
0
...

मध्यप्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर आज से बड़ी सख्ती। दोपहिया वाहन चालक हो या पीछे बैठने वाला पिलियन राइडर, दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। नियम तोड़ा तो सीधा चालान! भोपाल में 18 जगहों पर स्पेशल चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा फोकस भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन पर, जहां सबसे अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं।


80% वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाते


साल 2024 में प्रदेश में 56,669 सड़क हादसे हुए, जिनमें 13,661 लोगों की मौत हुई। इनमें से 53.8% मौतें दोपहिया वाहनों से जुड़ीं और 82% मामलों में हेलमेट नहीं पहना था। आंकड़ों से पता चला कि 80% वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाते। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर PTRI ने ये अभियान शुरू किया है। 4 साल से ज्यादा उम्र वालों पर लागू, ओला-उबर जैसी बाइक टैक्सी पर भी!


18 चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस तैनात


भोपाल में आज सुबह से ही 18 चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस तैनात है। बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट, एमपी नगर सहित प्रमुख जगहों पर मोबाइल टीमें भी घूम रही हैं। बिना हेलमेट वाले ड्राइवर और पिलियन दोनों का चालान कट रहा है। पुलिस का कहना है – हेलमेट से मौत का खतरा 70% तक कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मध्य प्रदेश में 14 नवंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह 2025, जानिए कार्यक्रम की खास बातें
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को मंत्रालय में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 14 से 20 नवम्बर राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के समापन समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
32 views • 9 minutes ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, पश्चिमी इलाकों में गिरा तापमान, आज से पूर्वी क्षेत्र में भी दिखेगा असर
उत्तर से आ रही हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसका असर प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आने लगा है। मौसम शुष्क रहने के चलते गुरुवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन और रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
11 views • 38 minutes ago
Richa Gupta
राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025: आज से भोपाल में होगा रोमांचक आगाज़
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 69वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी 17 वर्ष बालक-बालिका एवं बेसबाल 14 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 नवंबर 2025 तक भोपाल में किया जा रहा है।
46 views • 40 minutes ago
Ramakant Shukla
रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान भरेगा उड़ान,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू 10 नवम्बर को करेंगे रवाना
विन्ध्यवासियों के लिये इंतजार की घड़ी समाप्त हो रही है। रीवा, विन्ध्य एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को वायु सेवा का नियमित लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान 10 नवम्बर को रीवा एयरपोर्ट से रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू एलायंस एयर के एटीआर 72 को दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिये रवाना करेंगे।
35 views • 50 minutes ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 877 नव-चयनित शासकीय सेवकों को प्रदान करेंगे नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 नवम्बर को 11.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में वन एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश प्रदान करेंगे। इसमें वन विभाग के 543 नव-नियुक्त शासकीय सेवक (वनरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल) और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 334 नव-नियुक्त शासकीय सेवक (विशेषज्ञों एवं नर्सिंग ऑफिसर) शामिल हैं।
51 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे वंदे मातरम् 150वां स्मरणोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शौर्य स्मारक में शुक्रवार 7 नवंबर सुबह 8:30 बजे ‘’वंदे मातरम् 150वां स्मरणोत्सव’’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शौर्य स्मारक से मैराथन का आयोजन प्रात: 8:30 तक किया जायेगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
54 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का रिजल्ट जारी: यश घनघोरिया को मिले सबसे ज्यादा वोट
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
82 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर चन्द्र लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए त्रिनेत्र स्वरूप में दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे अगहन माह कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि पर आज गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
97 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
80% लोगों को 'साइलेंट डिप्रेशन' दे रहा फोन, डॉक्टरों की शोध में हुआ बड़ा खुलासा
अंतरराष्ट्रीय मनोस्वास्थ्य एवं व्यसन सम्मेलन में महापौर ने मोबाइल की लत को नया खतरा बताया। एक शोध के अनुसार, 73% लोग मोबाइल की लत के शिकार हैं, जिससे 80% में 'साइलेंट डिप्रेशन' और नींद की समस्याएं बढ़ रही हैं।
33 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
MP समेत देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल
प्रदेश समेत देशभर में एलपीजी गैस वितरकों ने आज से बड़े पैमाने पर हड़ताल शुरू कर दी है। सेवा शुल्क को 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए करने की मांग को लेकर करीब 26 हजार वितरक आंदोलन पर उतर आए हैं।
26 views • 19 hours ago
...