


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक, उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें आज शाम तक छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो गई हैं।
सितंबर 2024 में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुई थीं।