मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये पर्व भगवान सूर्य के मकर राशि में गोचर या कहें कि प्रवेश करने पर मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान किया जाता है। ये पर्व भगवान सूर्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन पूजन करने से सूर्य देव आरोग्यता का आशीर्वाद देते है।
मकर संक्रांति के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन चावल और खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ रहता है। इस बार 23 सालों बाद मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी व्रत का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति पर चावल, अन्न दान और खिचड़ी का दान भूलकर भी न करें। आइए जानते हैं कि इन चीजों के अलावा इस बार मकर संक्रांति पर क्या दान किया जा सकता है?
मकर संक्रांति पर पड़ रही है षटतिला एकादशी
इस साल 14 जनवरी को भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करेंगे, इसलिए इसी दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी इस समय पड़ रही है। यह एकादशी तिथि 13 जनवरी को दोपहर 03:17 बजे से शुरू होकर 14 जनवरी को शाम 05:52 बजे तक रहेगी। इस वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन ही षटतिला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।
मकर संक्रांति पर ये चीजें करें दान
- मकर संक्रांति के दिन चावल और खिचड़ी के अलावा आप कई अन्य वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- गुड़ – इससे कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होती है।
- काले तिल और तिल के लड्डू – तिल पाप नाशक माने जाते हैं और इनके दान से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही पुण्य कई गुना बढ़ता है।
- सब्जियां – इसका दान करने से पितृ दोष शांति पाता है।
- गर्म कपड़े, रुई और कपूर – इनका दान भी विशेष फलदायी माना गया है।
Comments (0)