भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन काफी ऐतिहासिक साबित हुआ। पहले दिन के खेल में ही कुल 23 विकेट गिर गए, जिसमें दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 62 रन बना चुकी है। भारतीय टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी गेंद से केप टाउन टेस्ट गदर देखने को मिला जिन्होंने अफ्रीका टीम की पहली पारी में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीका की टीम जहां टॉस जीतने के बाद अपनी पहली पारी में महज 55 रनों पर ढेर हो गई तो वहीं भारतीय टीम की भी पहली पारी 153 के स्कोर पर सिमट गई।
Comments (0)