वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। कल यानी की रविवार को साउथ अफ्रीका को 243 रन के बड़े अंतर से हराकर भारत ने अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा है। इस मैच में भारत ने 326 रन बनाए, जिसके जबाव में साउथ अफ्रीका सिर्फ 83 रन पर समेट गई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा को एक डर सता रहा है, जिससे उन्होंने खिलाड़ियों को संभलकर रहने के लिए कहा है।
कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को ज्यादा आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी। हिटमैन ने कहा कि, टीम को अभी कुछ और मैच खेलने हैं और उसे ज्यादा आत्मविश्वास से बचना होगा।
Comments (0)