वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब केवल 3 दिन ही बचे हैं। सभी टीमें वर्ल्ड कप ट्रॉफी के सपने के साथ भारत पहुंच भी गई हैं। आपको बता दें कि, टूर्नामेंट का पहला मैच 2019 की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आगाज से पहले कई पूर्व क्रिकेटर अपनी पसंदीदा टीमों का ऐलान कर रहे हैं।
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल 251 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 325 पारियों में 626 सफलता हाथ लगी है।
Comments (0)