साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारतीय क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की है। बावुमा ने कहा कि, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत पूरी तरह अलग टीम नजर आता है, जबकि टेस्ट क्रिकेट में यह टीम एक क्लियर ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है। इस दौरान वो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का सपोर्ट करते दिखे वहीं उन्होंने BCCI को सलाह कम चेतावनी भी दी है।
हालात को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर बढ़ते प्रेशर को लेकर साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि उन्हें हालात को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा। बावुमा ने अपने इस बायन में आगे कहा कि, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत के शानदार संसाधन और घरेलू परिस्थितियों में होने वाला 2026 टी20 वर्ल्ड कप गंभीर को समय दिला सकता है।
यह मॉडल खिलाड़ियों को भ्रमित करता है
साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने आगे कहा कि, वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जिम्मेदारी भी कोच गौतम गंभीर के लिए राहत का कारण बनेगी। अलग टेस्ट और व्हाइट-बॉल कोच की बहस पर बावुमा ने साफ-साफ शह्दों में कहा कि, यह मॉडल खिलाड़ियों को भ्रमित करता है।
BCCI को गंभीर को सपोर्ट करना चाहिए
टेम्बा बावुमा ने बताया कि, साउथ अफ्रीका ने 2023 में यह प्रयोग किया था, लेकिन अब एक ही कोच सभी फॉर्मेट के लिए ज्यादा बेहतर है। साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान के अनुसार, गौतम गंभीर का BCCI संग कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है और BCCI को उन्हें लंबी अवधि की सोच के साथ सपोर्ट करना चाहिए।
Comments (0)