रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाला मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। वे इस मामले में पिछले करीब एक वर्ष से जेल में बंद थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कवासी लखमा को पिछले वर्ष जनवरी में कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि इस घोटाले में कवासी लखमा तक करीब 70 करोड़ रुपये का कमीशन पहुंचा है।
जमानत मिलने के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है, वहीं भाजपा ने जांच प्रक्रिया जारी रहने की बात कही है।फिलहाल जमानत की शर्तों और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Comments (0)