विज्ञान की दुनिया में समय-समय पर नई-नई खोज होती रहती हैं। इन्हीं में से एक है न्यूरालिंक (Neuralink)। यह एलन मस्क (Elon Musk) का ऐसा प्रोजेक्ट है जिसको लेकर एलन काफी समय से वोकल भी रहे हैं। न्यूरालिंक प्रोजेक्ट के तहत इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाई जाएगी और क्लिनिकल स्टडी की जाएगी। एलन के इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन C से मंज़ूरी मिली थी। अब इस प्रोजेक्ट के तहत पहले इंसान के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगा दी गई है।
एलन मस्क के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट को पिछले साल मंज़ूरी मिल गई थी। अब इस प्रोजेक्ट ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो काफी समय से एलन का सपना था।
Comments (0)