सीएनजी कार खरीदने वालों की एक बड़ी शिकायत होती थी कि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं मिलते और इस वजह से बहुत से लोन सिटी में खासतौर पर सीएनजी कार नहीं खरीदते हैं। अब टाटा मोटर्स इस शिकायत को दूर करने के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस सीएनजी कार पेश करने वाली है और ऐसा करने वाली वह भारत में पहली कंपनी बन गई है। बड़ी खुशखबरी है कि टाटा मोटर्स ने टियागो आईसीएनजी और टिगोर आईसीएनजी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। इन सीएनजी कारों के नए कलर ऑप्शन भी पेश किए गए हैं।
टाटा मोटर्स देश में सीएनजी कारों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने वाली पहली कंपनी बन गई है और इसने टियागो आईसीएनजी और टिगोर आईसीएनजी के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की बुकिंग शुरू कर दी है।
Comments (0)