Costly Paneer : पनीर तो हम सबने खाया है। किसी भी खास मौके पर भोजन में पनीर का रहना तो स्वभाविक है।आमतौर पर बाजार में गाय या फिर भैंस के दूध से बने पनीर (Costly Paneer) मिलते है, जो ज्यादा महंगे नहीं होते है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, दुनिया में एक ऐसे जानवर है जिसके दूध से बना पनीर काफी महंगा होता है। जी हां, जिस जानवर को पूरी दुनिया बेकार और फाल्तु समझती है। उसके दूध से बना पनीर सबसे ज्यादा मंहगा बिकता है।
सबसे महंगा है प्यूल चीज़
दुनिया में सबसे महंगा पनीर है। प्यूल चीज़ (Pule Cheese) नाम का पनीर। प्यूल चीज़ के 1 किलोग्राम की कीमत एक आम आदमी के दो से तीन महीने की कमाई से भी ज्यादा है। बता दें कि, इसकी कीमत लगभग 800 से 1000 यूरो यानि लगभग 80,000 से 82,000 रुपए प्रति किलोग्राम होती है।
‘बाल्कन’ के दूध से बनता है पनीर
जिस जानवर के दूध से इतना महंगा पनीर बनता है। कोई और नहीं बल्कि सभी जगहों पर सामान ढ़ोने के काम में आने वाले गधी, के दूध से बनाया जाता है। हालांकि, ये सामान्य गधी नहीं बल्कि सर्बिया में पाई जाने वाली खास प्रजाति की गधी ‘बाल्कन’ के दूध से इस पनीर को बनाया जाता है। आपको बताते चलें कि इस महंगे Pule Cheese नाम का पनीर सभी देशों में नहीं बनाया जाता है। इसे केवल सर्बिया के ‘जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व’ में तैयार किया जाता है।
करीब 25 लीटर ताजे दूध की जरूरत
बता दें कि, सबसे महंगा पनीर बनाने के लिए करीब 60 फीसदी बाल्कन गधी का दूध और 40 फीसदी बकरी का दूध इस्तेमाल किया जाता है और फिर इसे प्रोसेस करके तैयार किया जाता है। वहीं आपको जानकर हैरान रह जाएंगे कि 1 किलोग्राम प्यूल चीज़ बनाने के लिए बाल्कन गधी के करीब 25 लीटर ताजे दूध की जरूरत पड़ती है। READ MORE- Rahul-Athiya Marriage: अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द करेंगे शादी, सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगी सिंपल Wedding!
Comments (0)