अमरनाथ यात्रा के शुरुआती 4 दिनों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि, आंध्र प्रदेश के तिरुपति निवासी एम अन्नपूर्णा (67) की सोमवार को सोनमर्ग में एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, यात्रा शुरू होने से पहले गांदरबल जिले के सोनमर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारी की मौत हो गई थी। अधिकारी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे।
अधिकारी ने यह भी बताया हैं कि, कल यानी की मंगलवार को 13 हजार 5 सौ 97 लोगों ने अमरनाथ यात्रा की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए।
Comments (0)