सोनिपत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा के समय से ही लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि शनिवार, 8 जुलाई को राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने खेत में मौजूद किसानों से बातचीत की और फिर धान की रोपाई में उनकी मदद भी करते दिखाई दिए।
हिमाचल जा रहे थे राहुल गांधी
आज तक में छपी खबर के मुताबिक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान जह वो सोनीपत के मदीना गांव से गुजर रहे थे तो उन्हें खेतों में कुछ किसान दिखाई दिए। जो धान की रोपाई कर रहे थे। राहुल भी खेत पहुंच गए और वहां मौजूद किसानों का हाल जाना। फिर खेती-किसानी को लेकर उनसे बातचीत भी की।
ट्रैक्टर पर सवार हो की खेतों की जुताई
कुछ देर बातचीत करने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ट्रैक्टर पर सवार हुए और खेत की जुताई की। कांग्रेस नेता ने मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। राहुल गांधी को अचानक से अपने बीच देखकर लोग हैरान हो गए। इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी कभी बस में महिलाओं से तो कभी किसानों से बात करते नजर आए। तो दिल्ली में कभी हॉस्टल जाकर छात्रों से मिले। कुछ समय पहले वो ट्रक की सवारी करते हुए दिखाई दिए थे। राहुल दिल्ली से शिमला की यात्रा पर निकले थे। जहां उन्होंने अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की।
कांग्रेस ने किया था ये ट्वीट
हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने बाइक मैकेनिक के साथ भी बातचीत की और बाइक ठीक करनी सीखी थी। जिसका फोटो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया था। इसके साथ ही उस ट्वीट में लिखा गया, ''यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी ख़ुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम,एक जननायक ही करता है।'' बता दें कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों मद्देनज़र राहुल लगातार लोगों से जाकर मिल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी लोगों से मिलते हुए कई सारे फोटो और वीडियो वायरल हुए थे।
Comments (0)