प्यार का ऐसा खुमार शायद ही अपने कही सुना या देखा होगा। जहां बेटे और बेटी की विदाई से पहले ही समधी और समधन का प्यार परवान चढ़ गया।
प्यार का ऐसा खुमार शायद ही अपने कही सुना या देखा होगा। जहां बेटे और बेटी की विदाई से पहले ही समधी और समधन का प्यार परवान चढ़ गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले
से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर बच्चों की शादी होने से पहले ही समधी अपनी समधन को लेकर फरार हो गया। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। दुल्हन के पिता ने पुलिस स्टेशन में दूल्हे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
समधी के साथ समधन हुई फरार
आपको बता दें कि, यह पूरा मामला उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां रहने वाले पप्पू की बेटी का रिश्ता शकील (दूल्हे का पिता ) नामक शख्स के बेटे से तय हुआ था। शादी तय होने के बाद शकील का दुल्हन के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान शकील और उसकी समधन ( दुल्हन की मां ) के बीच कब प्यार की खिचड़ी पकी दोनों परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शादी से कुछ दिन पहले ही शकील अपनी समधन को लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शकील के दस बच्चे है। वहीं उसकी समधन 6 बच्चों की मां है।
मेरी पत्नी को किडनैप किया है
वहीं इस घटना के बाद दुल्हन के पिता पप्पू ने पुलिस स्टेशन में अपने समधी शकील के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुल्हन के पिता पप्पू ने बताया है कि, मेरी पत्नी को शकील ने किडनैप किया है। मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था। पप्पू ने आगे यह भी बताया है कि, इसके साथ ही दोनों फ़ोन पर बात भी किया करते थे। इसी दौरान किसी बहाने से मेरी को शकील बहला फुसलाकर भगा ले गया।
दोनों की तलाश की जा रही
वहीं इस बूरे मामले पर उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि, महिला को जल्द बरामद कर आरोपी शकील को गिरफ्तार किया जाएगा। विनोद कुमार ने बताया कि, दोनों की तलाश की जा रही।
Comments (0)