अब बताओ की किसी लड़के की नई नई शादी हुई हो और उसकी बीवी अचानक से गायब हो जाए, तो उसको कैसा लगेगा। जी हां कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है। जहां सिनेमा हॉल से बीवी हो गई गायब हो गई और पति उसको ढूंढने के लिए हैरान परेशान हो रहा था। थिएटर में इधर ढूंढा, उधर ढूंढा लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला।
थिएटर से पत्नि हुई गायब
जयपुर के एक थिएटर में नया नवेला कपल फिल्म देखने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी हफ्ते भर पहले ही हुई थी। दोनों का अभी हनीमून पीरियड चल रहा था। जब फिल्म के इंटरवल के दौरान पति खाने-पीने का सामान खरीदने बाहर गया और जब वापस लौटा तो देखा कि, उसकी पत्नी सीट से गायब है। इसके बाद पति ने बहुत देर तक पत्नी को ढूंढने की कोशिश कि, लेकिन पत्नी का कोई अता-पता ही नहीं चला। जिसके बाद पति, पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने पुलिस स्टेशन पहुंचा।
शादी से खुश नहीं थी पत्नि
थाने पहुंचते ही पति ने पुलिस को बताया कि, उसने पत्नि को ढूंढने की बहुत कोशिश कि, लेकिन पता नहीं चला। पत्नी को फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की तो कुछ ही घंटों के बाद युवक की नई नवेली बीवी खुद थाने आ पहुंची। पत्नि ने पुलिस को बताया है कि, वो इस शादी से खुश नहीं थी, इसलिए पति को छोड़कर थियेटर से भाग गई। दोनों परिवार के लोग उसको समझाने में लगे हैं। अब देखना होगा की पत्नि पति के साथ जाती है या काई दूसरा आशियाना बसाना चाहेगी।
Comments (0)