आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म और किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फिल्म ग्रामीण जीवन पर आधारित है और दो दुल्हनों के बारे में बात करती है, जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। इस फिल्म को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कलेक्शन किया था। वहीं अब लोगों से तारीफें बटोरने के बाद किरण राव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने इस साल के सबसे बड़े अवॉर्ड में एंट्री मार ली है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने फिल्म को भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में ऑस्कर 2025 में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने इसकी एंट्री का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म और किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
Comments (0)