अभी तक आपने ऑनलाइन ठगी के मामले खूब सुने होंगे लेकिन अब ऑनलाइन एप के जरिए हुई शादी के बाद एक दुल्हन लुटेरी बनकर फरार हो गई। यूपी के बरेली में एक दुल्हन के खिलाफ लूटपात कर फरार होने का मामला सामने आया हैं। अब तो अदालत ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। कोर्ट के दखल के बाद पीड़ित व्यक्ति ने शहर के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में ये मामला दर्ज कराया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक ने बताया है कि, लुटेरी दुल्हन लाखों के सामान लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने आगे यह भी बताया कि, लुटेरी दुल्हन अपने साथ 3 लाख के सोने के जेवर और 1 लाख रुपए कैश लेकर गई है। युवक ने यह भी बताया है कि, उसकी दोस्ती महिला से एक एप के माध्यस से हुई थी।
ऑनलाइन एप बोलेहॉय सवालों के घेरे में
अब इस मामले के सामने आने के बाद ऑनलाइन एप बोलेहॉय सवालों के घेरे में है। धोलेरा माफी के रहने वाले फैसल का आरोप है कि, पीलीभीत की रहने वाली एक युवती से बोलेहॉय एप के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई। वह युवती की बातों में फंस गया और उससे शादी कर ली। पीड़ित युवक को जब दुल्हन के बारे में सब कुछ पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह ना केवल शादीशुदा निकली बल्कि उसके तीन बच्चे भी थे। आश्चर्य की बात यह हुई की पीड़डित को ये भी पता चला कि, उसका पति भी उसी के गैंग में शामिल था।
इस मामले में कोर्ट को देना पड़ा दखल
वहीं आगे पीड़ित युवक ने बताया कि, शादी के बाद दोनों किराये के एक घर में साथ-साथ रहने लगे, मगर ठीक एक महीने के बाद युवती कीमती सामान लेकर फरार हो गई। वहीं जब पीड़ित युवक फैसल ने फोन पर बात की तो फरार हुई दुल्हन ने रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित युवक थाने गया लेकिन जब पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद युवक ने अदालत की शरण में जाने का फेसला किया। अदालत के दखल के बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर 3 लोगों पर नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments (0)