बिहार के सारण में एक निजी अस्पताल में महिला ने सोमवार की रात्रि में एक विचित्र बच्ची को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार, जन्म के बाद इस विचित्र बच्ची की कुछ ही पल में मौत भी हो गई। आपको बता दें कि, अनोखे तरह की शरीर वाली नवजात बच्ची के 4 हाथ, पैर और 4 कान थे। इस तरह के विचित्र बच्चे को देख अस्पतालकर्मी भी अचंभित रह गए। हालांकि जन्म के 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
बच्ची को देखने के लिए अस्पताल में भारी भीड़ लग गई
आपको बता दें कि, बिहार के सारण के श्याम चक मे संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में प्रिया देवी नाम की एक महिला ने नवजात को जन्म दिया था। ये सूचना जैसे ही अस्पताल में मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली, लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया। इस अनोखी और विचित्र बच्ची को देखने के लिए अस्पताल में भारी भीड़ लग गई।
बच्ची का 1 सिर, 4 कान, 4 पैर, 4 हाथ, 2 हार्ट और 2 रीढ़ की हड्डी थी
इस विचित्र बच्ची का 1 सिर, 4 कान, 4 पैर, 4 हाथ, 2 हार्ट और 2 रीढ़ की हड्डी थी। वहीं अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारण दोनों अलग नहीं हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है।
बच्ची का कुछ समय बाद ही मौत हो गई
अस्पताल के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने आगे यग भी बताया कि, इस विचित्र बच्ची के जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया, लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसकी मौत हो गई।
Comments (0)