Unique Wedding - अभी शादियों को माहैल चल रहा है। तरह-तरह की शादिया देखने को मिल रही हैं। ऐसी ही एक शादी की चर्चा जोरो पर है। (Unique Wedding) हम बात कर रहे हैं, मध्यप्रदेश के सागर की जहां एक अनोखी शादी होने वाली है, जिसमें बिलहरा गांव के रहने वाले एक कुत्ते और कुतिया विवाह के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बता दें कि, वर और वधु पक्ष ने शुक्रवार को मंगनी कराई। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर नाच गान किए।
कुत्ता और कुतिया विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं
देश में कई अजीब गरीब किस्से सुनने को आते हैं। इसमें कभी मेंढ़क की शादी तो कभी बंदर की शादी, कभी बकरी की शादी तो कभी बैल की शादी काफी आम है। अब ऐसी ही एक खास शादी होने वाली है, मध्य प्रदेश के सागर जिले के बिलहरा गांव में जहां एक पालतू कुत्ता और कुतिया विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।
यह अनोखी शादी नवदुर्गा की दोज पर होगी
Unique Wedding - आपको बता दें कि, यह शादी सागर के बिलहरा गांव के रहने वाले हलीम हल्लू खान के कुत्ते और मन्दे यादव की कुतिया के बीच होगी। ( Unique Wedding) इस आयोजन की तैयारी जोरो पर चल रहा है। वहीं शादी के कार्ड छपवाए जा करे हैं। जानकारी के अनुसार, यह अनोखी शादी नवदुर्गा की दोज पर होगी, जिसकी तैयारी चल रही है।
कुतिया की मंगनी बड़ी ही धूमधाम के साथ शुक्रवार को हुई
हलीम हल्लू खान के कुत्ते और मन्दे यादव की कुतिया की मंगनी बड़ी ही धूमधाम के साथ शुक्रवार को हुई। इसमें उन्होंने समाज के लोगों को बुलाया और ढोल नगाड़ों के साथ समारोह का आयोजन किया। शादी को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।
हम लोगों को डर था कि, ये दोनों भाग ना जाए
इस अनोखी शादी के बारे में हलीम हल्लू खान ने बताया कि, हम लोगों को डर था कि, ये दोनों (कुत्ते और कुतिया) भाग ना जाए। उन्होंने आगे बताया कि, मेरा कुत्ता घर नहीं आता था, वह ज्यादातर वहीं रहता था, इसी वजह से हम लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें - owaisi : महाराष्ट्र में दो शहरों के नाम बदलने पर आगबबूला हुए ओवैसी, बोले – इतिहास इतिहास होता है, छेड़छाड़ गलत
Comments (0)