रील्स का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्यूज़ और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग हद से भी नीचे गिरते जा रहे हैं। शर्म-लिहाज नाम की कोई चीज़ रही नहीं। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का ये खुमार समाज में सिर्फ और सिर्प अश्लीलता बढ़ा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भी इन्हें कोई डर नहीं है। जब इन रीलबाजों को अपनी जान की भी चिंता नहीं तो समाज और सभ्यता की क्या होगी।
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ने तो शर्म की सारी हदें पार कर दी। रील बनाने के लिए वह बाइक के पीछे बैठकर आने वाले लोगों को वह फ्लाइंग किस दे रही थी।