महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट ग्राउंड में एक सफल खिलाडी के साथ-साथ व्यापार में भी एक सफल उधमी हैं, 7 जुलाई यानी आज महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन है, रांची झारखण्ड में जन्में महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे, कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग क्रिकेट के मैदान के साथ बिज़नेस में भी खूब चलता है
चेन्नई सुपर किंग्स से 12cr सैलरी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने khataBook, Cars24, Shaka Harry और Garuda Aerospace समेत कुछ और कंपनियों में भी निवेश किया है
1.
क्रिकेट में धोनी जैसा कोई दूसरा नहीं
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में कई रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं और धोनी दुनियां के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ICC ट्राफी का पूरा सेट जीता है जिसमें वर्ल्ड कप (2011), वर्ल्ड T20 (2007) और चैंपियन ट्राफी (2013) शामिल हैं और इसके साथ-साथ अपनी टीम को टेस्ट रैंकिंग (2009) में शीर्ष तक पहुंचाया, और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी दुनियां के ऐसे इकलौते खिलाडी हैं जिन्होंने एक विकेट कीपर के तौर पर अपने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैंकैप्टेन कूल का दिमाग क्रिकेट के अलावा बिज़नेस में भी खूब चलता है
महेंद्र सिंह धोनी एक सक्सेसफुल कैप्टेन के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिज़नेस मैन भी हैं धोनी ने पोल्ट्री फार्म के बिज़नेस में काफी लम्बे समय से निवेश किया हुआ है और इसके अलावा उन्होंने देश के तमाम बड़ी कंपनियों में और बिजनेसमैन में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है
चेन्नई सुपर किंग्स से 12cr सैलरी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने khataBook, Cars24, Shaka Harry और Garuda Aerospace समेत कुछ और कंपनियों में भी निवेश किया है
1. होटल माही रेजीडेंसी
: महेंद्र सिंह धोनी का अपना एक होटल भी है जो झारखण्ड के रांची में है, धोनी के इस होटल की अब तक कोई और अन्य ब्रांच नहीं है 2.माही रेसिंग टीम इंडिया
: महंगी और स्पोर्ट्स बाइक्स के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी के पास कई शानदार स्पोर्ट्स बाइक्स का कलेक्शन है और सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्रेंचाईजी में माही रेसिंग टीम इंडिया के मालिक हैं जिसके ऑफिस भारत के बसंत कुंज दिल्ली और लन्दन UK में हैं जहां से टीम ऑपरेट होती है 3.सेवेन (7)
: लाइफस्टाइल ब्रांड सेवेन(7) के बोर्ड में शामिल होने के साथ-साथ इसके फुटवियर सेक्शन के मालिक भी हैं 4.चेन्नई फुटबॉल क्लब
: क्रिकेट के अलावा धोनी को फुटबॉल का भी बेहद शौक़ है, वह इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम “चेन्नई फुटबॉल क्लब” के भी मालिक हैं 5.स्पोर्ट्स फिट – बाय एम. एस. धोनी
: पुरे देश में 200 से ज्यादा जिम चलाने वाली इस फिटनेस से जुडी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भी महेंद्र सिंह धोनी का शेयर हैRead More: लेजेंड, लीडर, कप्तान…. रांची के ‘मही’ से ‘कैप्टन कूल’ तक का सफर
Comments (0)