इस समय देशभर में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। जहां लाल मिर्च अपने तीखे तेवर दिखा रही है तो वहीं लहलन,अदरख भी अपनी कीमत में इजाफा कर के इठला रहा हैं, और टमाटर तो लोगों की थाली से ही गायब सा हो गया हैं और लगातार देशभर में टमाटर सुर्खियां बटोर रहा हैं। वहीं तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक विक्रेता ने 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच दिया।
डी राजेश नाम के दुकानदार ने कर्नाटक के बेंगलुरू से 60 रुपये किलो के भाव में 550 किलो टमाटर मंगाया था
Comments (0)