चूहों पर होते हैं सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट
क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिक चूहों पर एक्सपेरिमेंट भी करते हैं खासतौर से दवाओं का। मार्केट में कोई नई दवाई या वैक्सीन का पहला ट्रायल चूहों पर ही किया जाता है जिससे उसके फायदे व नुकसान का पता लग सके। अगर एक्सपेरिमेंट चूहों पर सफल होता है, तभी आम लोगों को इस्तेमाल करने दिया जाता है। आइए जानते हैं चूहों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें- चूहों की याददाश्त बहुत ही तेज होती है। वो जो रास्ता एक बार देख लेते हैं उसे कभी नहीं भूलते।
- चूहों के आगे के दांत बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से वो अपनी दांतों से दीवार, ईंट या सीमेंट तक को घिस सकते हैं। अगर चूहे सामान न कुतरें तो उनके दांत सालभर में 1 से 2 इंच बढ़ सकते हैं।- चूहों की वजह से इंसानों को 30 से भी ज्यादा बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों में प्लेग सबसे घातक है।
- चूहे समूह में रहना पसंद करते हैं। मजेदार बात कि अगर इनके ग्रुप से कोई चूहा बीमार या घायल हो जाता है, तो ये उसकी देखभाल भी करते हैं।
- चूहे तैरने में भी माहिर होते हैं। गहरे पानी में भी ये आसानी से तैर लेते हैं।
- बिल्ली की तरह ही चूहे का शरीर भी काफी लचीला होता है। 50 फिट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इन्हें चोट नहीं लगती।
- चूहों की सिर्फ उंगलियां होती हैं, अंगूठा नहीं।