वाशिंगटन: अमेरिका में काम कर रही एक वेट्रेस की टिप के चक्कर में नौकरी चली गई. वेट्रेस ने इससे जुड़ा पोस्ट भी किया और बाद डिलीट कर दिया वेट्रेस को कोई छोटी-मोटी टिप नहीं मिली थी बल्कि 8 लाख की टिप मिली थी। वेट्रेस ने बताया कि रेस्टोरेंट में 2600 का खाना खाने के बाद एक व्यक्ति ने 8 लाख की टिप छोड़ दी थी। रेस्टोरेंट में टिप देने का प्रचलन पूरी दुनिया में है, लोग बेहतर सेवा के लिए टिप देना पसंद करते हैं। माना जाता है कि टिप देने पर होटल-रेस्टोरेंट में का कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ता है और खुशी के साथ लोगों की सेवा करते हैं। हालांकि अमेरिका में टिप लेना एक वेट्रेस को महंगा पड़ गया।
अमेरिका में काम कर रही एक वेट्रेस की टिप के चक्कर में नौकरी चली गई। वेट्रेस ने इससे जुड़ा पोस्ट भी किया और बाद डिलीट कर दिया वेट्रेस को कोई छोटी-मोटी टिप नहीं मिली थी बल्कि 8 लाख की टिप मिली थी।