भाभी मैं अपनी जिंदगी में 30 लाख रूपए कमाना चाहता हूं : MS DHONI !
आज हर साल करोड़ों रूपए इनकम टैक्स देने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कभी ख्वाहिश थी कि वो अपने जीवन में 30 लाख रूपए कमा लें ताकि रांची में आराम से रह सकें !
बता दें महेंद्र सिंह धोनी आज दर्जनों कम्पनीज में अपनी भागीदारी रखते हैं और साथ ही तमाम कम्पनीज के brand ambassador हैं जिनकी सालाना कमाई अरबों रूपए है और हर साल करोड़ों रूपए इनकम टैक्स देने के साथ-साथ वो अपने गृहराज्य झारखण्ड के सबसे अधिक टैक्स देने वालों में से एक हैं!
वसीम जाफर की पत्नी ने बताई एमएस धोनी की दिल की ख्वाहिश
हाल ही में 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन था जिस पर उनके दुनियां भर के फैनस ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके लिए उपहार भी भेजे! इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैट्समैन और ओपनर वसीम जाफर ने मीडिया से बात-चीत की जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए वसीम जाफर और उनकी पत्नी ने कुछ राज़ खोले! पत्रकार ने जब वसीम जाफर की पत्नी से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे एक वाक्या बहुत अच्छे से याद है जब माही ने 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था उसी दौरान हुई एक मुलाक़ात में महेंद्र सिंह धोनी ने मुझसे कहा था कि “भाभी बस 30 लाख रूपए कमाने ताकि रांची में आराम से रह सकूं” http://adminpanel.ind24.tv/Read More: बैट के साथ-साथ बिज़नेस में भी माहिर हैं माही उर्फ़ महेंद्र सिंह धोनी
Comments (0)