Entertainment: राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी (Rakhi-Adil Controversy) कि मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। बता दें कि अंधेरी कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। अब आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान आदिल काफी परेशान नजर आए। इसके बाद अब एक और विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, आदिल के खिलाफ ईरानी छात्रा ने मैसूर में दूष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया
आदिल खान दुर्रानी पर राखी सावंत ने कई आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से ही वो पुलिस कस्टडी में हैं। अंधेरी कोर्ट के 20 फरवरी तक उन्हें पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश के बाद अब उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हालांकि पुलिस ने आदिल को मीडिया से इंटरेक्ट नहीं करने दिया। पैपराजी अकाउंट वायरल भियानि ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मीडिया से रूबरू हुई राखी
कोर्ट की सुनवाई के बाद राखी मीडिया (Rakhi-Adil Controversy) से रुबरु हुईं। जहां उन्होंने कहा, 'राखी सांवत को न्याय नहीं मिला, हिंदुस्तान की पीड़ित महिला को न्याय मिला है। पहली बार इतिहास रचा गया है।'दिया। पैपराजी अकाउंट वीरल भयानी ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इरानी छात्रा ने लगाया ये आरोप
राखी के अलावा आदिल खान दुर्रानी पर इरानी छात्रा ने भी दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मैसूर में केस दर्ज करवाया है। इस केस में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। छात्रा के अनुसार वो इरान से मैसूर पढ़ाई करने आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आदिल से हुई।
ये है मामला
राखी सावंत (Rakhi-Adil Controversy) ने पिछले साल अपने पति आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इसके कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था जिसके बाद से ही आदिल पुलिस कस्टडी में है।
Comments (0)