सोमवार 30 जनवरी को अबू धाबी (Abu Dhabi) से मुंबई (Mumbai) आ रही विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) की फ्लाइट (यूके-256) में ज़ोरदार हंगामा मच गया। आज-कल फ्लाइट में हंगामे की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। कहीं एयरलाइन कंपनियों की गड़बड़ी सामने आई और कहीं यात्रियों द्वारा फ्लाइट में किया हंगामा सामने आया। इसी कड़ी में इटली की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला यात्री को मुंबई पुलिस ने एक क्रू मेंबर से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बिजनेस क्लास में बैठ गई थी महिला
पुलिस के मुताबिक, इटली की रहने वाली महिला इकोनॉमी क्लास का टिकट होने के बावजूद बिज़नेस क्लास में बैठी थी। जब क्रू मेंबर ने उसे अपनी सीट पर लौटने के लिए कहा तो वो गाली-गलौच करने लगी। उसने एक क्रू मेंबर पर थूका और दूसरे को मुक्का तक मार दिया। महिला की बदतमीजियां यही तक रुकी, इसके बाद वह महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र होकर इधर-उधर घूमने लगी।
ये भी पढ़े: मध्यप्रदेश के सिवनी में रेल हादसा, 2 लोगों की मौत
हंगामा रोकने के लिए महिला को सीट से बांधा
महिला के इस व्यवहार से फ्लाइट में अफरातफरी मच गई। इसके बाद, कैप्टन के आदेश पर महिला को पकड़ लिया और उसे कपड़े पहनाए गए। इसके बाद महिला को एक सीट से बांध दिया गया। जब फ्लाइट लैंड हुई तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। विस्तारा एयरलाइंस ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया है। विस्तारा (Vistara) के प्रवक्ता के अनुसार, पायलट अन्य यात्रियों की सुरक्षा के बारे में नियमित घोषणा करता रहा। हालांकि, महिला के न मानने पर सुरक्षा एजेंसियों को फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया।
25 हज़ार रुपये के जुर्माने पर मिली ज़मानत
डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सहार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच की गई जिसके बाद रिपोर्ट से पता चला है कि महिला यात्रा के दौरान शराब के नशे में धुत थी। केबिन क्रू मेंबर एल एस खान ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसके साथ मारपीट हुई थी।
सीएम जगनमोहन ने किया बड़ा एलान, ये शहर बनेगा आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
Comments (0)